जॉन की खासियत है बादाम वेजीटेबल्स
जॉन अब्राहम कोदेखकर यकीन नहीं होता लेकिन वे कुकिंग में भी रुचि रखते हैं। फैमिली फ्रेंड्स के लिए वे कुछ हेल्दी िडश बनाते हैं।
भास्कर नेटवर्क अपनीफैमिली को हेल्दी ट्रीट देने के िलए जॉन अब्राहम कई मौकों पर किचन में प्रवेश करते हैं। उनकी खासियत है \\\"बादाम वेजीटेबल्स’। कहते हैं कि ये हेल्दी है, टेस्टी है, कम समय में बन जाती है और पेट भरा रखती है। इसकी रेसिपी उन्होंने शेयर की :
200 ग्राम मशरूम, एक ब्रोकली, एक जुकिनी (खीरे की प्रजाति की सब्जी), 3-4 बोक चॉय (चीनी पत्ता गोभी) पत्तियां, 6-8 लहसुन की कलियां, एक चम्मच बादाम (छिलका उतारकर पतले पीस में काटा हुआ), एक चम्मच तेल, 2-3 चम्मच सोया सॉस, काली मिर्च का पाउडर, नमक।
सभी सब्जियां धोकर काट लें। गैस जलाकर मध्यम आंच में एक पैन रखें, तेल डालें, गर्म होने पर लहसुन डालंे। एक मिनट तक चलाएं। मशरूम, ब्रोकली और जुकिनी डालें। गैस की आंच तेज कर दें और ढक्कन डालकर पकने दें। दो से तीन मिनट बाद मशरूम पानी छोड़ने लगेगा। इन्हें थोड़ी देर पकाएं। ढक्कन हटाकर पकने दें, जब तक पानी सूख जाए। बोक चाॅय, बादाम, सोया सॉस मिलाकर एक िमनट तक पकाएं। गैस से उतारकर इसमें काली मिर्च का पाउडर और नमक मिलाएं। ब्राउन राइस के साथ इसे सर्व करें।
John Abraham