पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिकी गठजोड़ की सफलता पर संदेह

अमेरिकी गठजोड़ की सफलता पर संदेह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कट््टरआतंकवादीसंगठन इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड ग्रेटर सीरिया (आईएसआईएस) से लड़ने के लिए एक व्यापक गठजोड़ बनाने के अमेिरकी प्रयासों को वांछित सफलता नहीं मिली है। अमेरिकी विदेश सचिव जॉन कैरी ने पिछले पखवाड़े छह देशों की यात्रा की। उन्हें हर जगह सहयोग के आश्वासन मिले पर उसके साथ शर्तें भी जुड़ी थीं। कैरी की योजना के प्रमुख केंद्रबिंदु सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज ने शर्त रखी कि अमेरिका आईएसआईएस से लड़ने के लिए ईरान को साथ नहीं लेगा।

अमेरिका के निकट मित्रों ब्रिटेन, जर्मनी ने सहयोग की बात कही है पर फौजी कार्रवाई को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। तुर्की बहुत सक्रिय भूमिका का इच्छुक नहीं है। मिस्र ने मुद्दे को स्थानीय चिंताओं के साथ जोड़ लिया है।