पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिग बॉस 8 में मिनिषा लांबा, आर्य बब्बर, उपेन पटेल!

बिग बॉस-8 में मिनिषा लांबा, आर्य बब्बर, उपेन पटेल!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज रात से शुरू हो रहे इस टीवी रिएलिटी शो के 12 प्रतियोगियों में ये नाम भी हो सकते हैं

the show beginstoday

भास्कर नेटवर्क होस्टसलमान खान अपनी फ्लाइट लेकर आज रात 9 बजे कलर्स चैनल पर पहुंचेंगे। इस बार ये रिएलिटी शो हवाई जहाज के फॉर्मेट में होगा। कई हफ्तों तक एक घर में कैद होने जा रहे 12 सेलेब्रिटीज की जर्नी को सांकेतिक तौर पर हवाई जर्नी जैसा बनाया जाएगा। इस बार की लिस्ट में यहां, वेलडन अब्बा और बचना हसीनों फेम अभिनेत्री मिनिषा लांबा हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक असफल एक्टर और मॉडल उपेन पटेल भी शो में होंगे। इन दिनों पंजाबी सिनेमा में जुड़े आर्य बब्बर भी सूची में हैं। महाभारत सीरीज में शकुनी का रोल निभाने वाले प्रणीत भट्‌ट और टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी शो में शामिल बताए जाते हैं। अन्य प्रतियोगियों में सुशांत दिव्गीकर हैं जो इस बार के अकेले समलैंगिक प्रतियोगी हो सकते हैं। वे मिस्टर गे 2014 प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।

सनी लियोनी और एली एवराम की तर्ज पर इस बार विदेशी चेहरा नताशा स्टैनकोविच हो सकती हैं। वे सर्बिया मूल की हैं। किंगफिशर कैलेंडर-2010 का हिस्सा रहीं सोनाली राउत का नाम भी शो में शुमार बताया जाता है। हिमेश रेशमिया की फिल्म एक्सपोज़ की हीरोइन उज्जवला राउत की वे छोटी बहन हैं। टीवी एक्टर गौतम गुलाटी, सुकीर्ती खंडपाल, सोनी सिंह के नामों पर भी कयास हैं।

हालांकिहमारे सूत्र बताते हैं कि श्वेता साल्वे, वीजे बानी, पुनीत इस्सर और एक्टर सुशांत सिंह भी शो में हो सकते हैं। क्रिकेटर अजीत चंडीला, स्पिल्ट्जविला-2 के विजेता मोहित मल्होत्रा और मॉडल िडयांड्रा सोएरस के नामों पर भी अटकलें हैं।