पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रि पर गरबा नृत्य की प्रैक्टिस तेज हुई

नवरात्रि पर गरबा नृत्य की प्रैक्टिस तेज हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्राद्धपक्ष के समापन बाद शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होगा। 25 सितंबर से शुरू होने वाला पर्व 2 अक्टूबर को खत्म होगा। हालांकि इस बार नवरात्रि 8 दिनों की ही होगी। पंडितों पंचांग अनुसार अष्टमी नवमी तिथि 2 अक्टूबर को रहेगी। 3 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। नगर में नवरात्रि पर्व को लेकर घरों देवी मंदिरों में विशेष साफ-सफाई का दौर चल रहा है। गरबा मंडल की बालिकाएं प्रतिदिन नए-नए गरबा नृत्य का प्रशिक्षण ले रहीं हैं। बस स्टैंड के एव्हरग्रीन ग्रुप गरबा मंडल, बाजार चौक के श्री नवदुर्गा गरबा मंडल, जय स्तंभ चौक के श्री अंबिका गरबा मंडल, वल्लभ विहार कॉलोनी, माली मोहल्ला, भवानी माता सहित अन्य गरबा मंडलों ने विशेष तैयारी की है। बालिकाएं गरबा नृत्य की प्रैक्टिस कर रही हैं। गोपाल मंदिर परिसर में नवदुर्गा गरबा मंडल के ब्रजेश सराफ, गौरव व्यास, चेतना व्यास द्वारा गरबा नृत्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सीएमओने किया मेला ग्राउंड का निरक्षण - नवरात्रिमें लगने वाले मेले के लिए झूले व्यवसायियों ने रविवार से ही डेरा जमा लिया है। गुरुवार से शुरू होने वाले पर्व को लेकर नगर परिषद द्वारा हर साल मेला ग्राउंड पर व्यापारियों को दुकानों के लिए जगह का आवंटन करती है। रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष दामोदरदास महाजन सीएमओ आशा भंडारी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेले में हर साल 50 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें लगाते हैं।

गोपाल मंदिर में नवदुर्गा गरबा मंडल की बालिकाएं प्रशिक्षण लेते हुए।