पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामपाल 30 संभावितों में शामिल नहीं

रामपाल 30 संभावितों में शामिल नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोर्ट ऑफ स्पेन |तेज गेंदबाज रवि रामपाल को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले विश्वकप 2015 के लिए मंगलवार को घोषित वेस्टइंडीज टीम के 30 संभावितों में शामिल नहीं किया गया है। अक्टूबर में भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम में रामपाल शामिल थे इस दौरान रामपाल ने दो वनडे मैच खेले थे। विश्वकप की संभावित टीम में छह गैर अनुभवी खिलाड़ियों लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज केनराय पीटरर्स,लेग स्पिनर इमरान खान, ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स, मार्किनो मिडले, ओपनर एविन लुईस और ऑलराउंडर जोनाथन कार्टर। संभावितों में क्रिस गेल, डैरेन ब्रावो, ड्वेन ब्रावो, एल.सिमंस, डेरेन सैमी और सुनील नरेन शामिल हैं।