पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरे पति बहुत दुबले हैं। हमारी शादी को दो साल

मेरे पति बहुत दुबले हैं। हमारी शादी को दो साल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरे पति बहुत दुबले हैं। हमारी शादी को दो साल हो चुके हैं, लेकिन उनके वजन में कोई फर्क नहीं पड़ा। वे दो रोटी से ज्यादा नहीं खाते। उनकी हाइट पांच फीट आठ इंच और वजन 63 किलोग्राम है। मैं उनका वजन बढ़ाने के लिए क्या करूं?

पल्लवी

कार्बोहाइड्रेटसे वजन को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आप पति की डाइट में सेहतमंद चीजों को शामिल करें। केला, आलू, आम, होल ग्रेन, ब्राउन राइस, बीन्स और दाल युक्त भोजन उनके लिए सेहतमंद रहेगा। कैलोरी की अधिकता वाली डाइट दें। इसके लिए अंडे, मिल्क शेक, ड्रायफ्रूट और दही जैसे पदार्थों को डाइट में शामिल करें। मसल्स को बढ़ाने के लिए अाप पति को एक्सरसाइज करने के लिए कहें। लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखें कि डाइट भी एक्सरसाइज के हिसाब से ही लें।



मैंबीस साल की हूं। मेरा वजन 75 किलो है। मेरे हाथ बहुत अधिक मोटे दिखाई देते हैं। मैं क्या करूं, जिससे हाथों की मोटाई को कम किया जा सके?

सुनीता

आपशरीर के किसी एक हिस्से को टारगेट करके फैट कम करने का काम नहीं कर सकतीं। इसके स्थान पर आप पूरे शरीर का फैट कम करने का प्रयास करें। इससे धीरे-धीरे आपके हाथ भी अपने आप पतले हो जाएंगे। सेहतमंद डाइट आपकी बहुत मदद कर सकती है। रोजाना की डाइट में लो फैट डेयरी प्रोडक्ट, सब्जियां, लीन प्रोटीन, फल और होल ग्रेन को जरूर शामिल करें। अपने अपर और लोवर बॉडी पार्ट को आकार देने के लिए खास एक्सरसाइज करें। आप फैट कम करने के लिए पावर योग, क्लाइंबिंग, पंपिंग और क्रंचेज का सहारा ले सकती हैं। सेहतमंद नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करेगा। ऐसा होने से दिनभर आप ज्यादा कैलोरीज बर्न कर सकेंगी। पानी की कमी के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बहुत सारा पानी पीना अच्छा रास्ता साबित होगा। डाइट में सोडा और मीठे की मात्रा को नियंत्रित रखें।



मेरीउम्र 28 साल है। हाइट पांच फीट आठ इंच है। वजन 58 किलोग्राम है। मैं वजन बढ़ाने के लिए क्या कर सकता हूं?

अक्षय

वजनबढ़ाने के लिए आपको अपनी कैलोरी बर्निंग पावर से ज्यादा खाना खाना होगा। दिन में कम से कम छह बार बार कुछ कुछ जरूर खाएं। तीन बार हेवी डाइट और तीन बार हल्की डाइट लें। नाश्ता, दिन का खाना और रात का खाना कैलोरी से भरपूर होना चाहिए।