इंटीरियर में रंगों का रखें ख्याल
इसमें आप व्हाइट के साथ वायलेट कलर की दीवार और सोफे प्लान कर सकते हैं। इन्हें रिच लुक देने और थोड़ा फैंसी बनाने के लिए सिल्वर कलर का इस्तेमाल करें। स्टील और ग्लास का उपयोग करके इन्हें और आकर्षक कर सकते हैं। जैसे सिल्वर सजावटी सामान और स्टील ग्लास के कुछ फर्नीचर। इसे सूदिंग से हटकर थोड़ा ड्रामेटिक बनाना हो तो कुछ-कुछ स्थानों पर थोड़ा सा ग्रीन कलर मिक्स कर दीजिए। खासतौर पर सजावटी सामान में, जैसे- कालीन, लैम्प और फ्लाॅवर। व्हाइट और ब्लू के साथ सिल्वर की भी एक मॉडर्न कलर स्कीम बना सकते हैं। क्रीम और ग्रीन के साथ थोड़ा ऑरेंज कलर का उपयोग करके भी एक मॉडर्न कलर स्कीम बना सकते हैं। व्हाइट के साथ सिर्फ ग्रे के शेड्स मॉडर्न लुक देंगे। चाहें तो इसमें रेड और यलो को कंट्रास्ट की तरह उपयोग कर सकते हैं।
 कंटम्परेरी
इंटीरियर में क्रीम और उसके साथ कुछ भी जो कंटम्परेरी हो, बस यही आजकल चारों तरफ नजर रहा है और सबको भा रहा है। इसके साथ ब्राउन कलर के फर्नीचर उपयोग करें। क्रीम के साथ प्लेन और मेटेलिक ब्राउन के शेड्स कई तरह से उपयोग किए जा सकते हैं। लेदर या वैल्वेट के टेपेस्टरीज और सेटिन टिशु के परदे लगाएं। इनके साथ आप कुछ ब्राइट कलर के कुशन, कालीन और सजावटी सामान लाइट डालकर इन्हें और आकर्षक बना सकते हैं।
फेस्टिव सीजन में घरों में साफ-सफाई रंग-रोगन होता है। इसके लिए बेहतर होगा कि आप कलर की कुछ बारीकियों को समझ लें। इससे तय कर पाएंगे कि आपको घर में कौन सा स्टाइल अपनाना है।