पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुवनेश्वर के हॉस्टल से गायब हुए 28 हॉकी प्रशिक्षु

भुवनेश्वर के हॉस्टल से गायब हुए 28 हॉकी प्रशिक्षु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी | राउरकेला/भुवनेश्वर

28हॉकी प्रशिक्षु शनिवार रात बिना किसी को बताए भुवनेश्वर का सरकारी हॉस्टल छोड़कर राउरकेला पहुंच गए।

हॉस्टल के अधिकारियों को तो इसकी खबर लगी और ही वे इसकी वजह बता पा रहे हैं। सभी प्रशिक्षु सुंदरगढ़ जिले के हैं लेकिन वे भुवनेश्वर से राउरकेला पहुंचे। उन्होंने यहां के एडीएम केएस. चक्रबर्ती से मुलाकात की। हालांकि, चक्रबर्ती ने इसमें किसी विवाद होने की गुंजाइश से इनकार किया।

उन्होंने कहा, ‘हमने उनसे बात की। वे हॉस्टल की सुविधाओं से संतुष्ट हैं। घर की याद आने के कारण हॉस्टल छोड़कर परिवार वालों से मिलने जा रहे थे। उन्हें वापस हॉस्टल भेजने की व्यवस्था की जा रही है।’