पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुनिया की आधी आबादी की पसंद है जींस पैंट

दुनिया की आधी आबादी की पसंद है जींस पैंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रिटिश राइटर एमी लिवर्टन जींस की दीवानी हैं। वे कहती हैं आज दुनिया की आधी आबादी जींस पहनती हैं। यह ऐसा पहनावा है, जो अब कभी-कभार का होकर, हर दिन के लिए उपर्युक्त है। कम्फर्टनेस और लुक के कारण इसे सभी वर्ग और समुदाय के लोग पहनते हैं। उन्होंने नई बुक ‘डेनिम ड्यूड्स’ इसी पर लिखी है। वे कहती हैं, मैं यह दिखाना चाहती हूं कि लोग इस ड्रेस के प्रति कितने आकर्षित हैं। इस ड्रेस का चलन अमेरिका से शुरू होकर आज सभी देशों में पहुंच गया है और पसंद किया जाता है। यही कारण है कि फिलिपींस से तुर्की, भारत से ब्राजील, लंदन से न्यूयॉर्क तक जींस पहने लोग दिखाई देते हैं। दुनियाभर में हर साल चार अरब जोड़ी जींस पैंट बनती हैं, इसके चलते जींस का बाजार आज चार हजार 650 अरब रुपए का हो चुका है।

अमेरिका के पश्चिमी राज्यों में 19वीं सदी के अंत में जींस पैंट मैदानी कार्यस्थलों, खेतों और खदानों में कार्य करने के लिए बनाई गई थी। उन दिनों नेवादा के टैलर जेकब डेविस ने लकड़ी काटने वाले वर्करों के लिए मजबूत ट्राउजर्स बनाए थे। तब पहली बार उन्होंने डेनिम फैब्रिक का इस्तेमाल जींस की पैंट बनाने के लिए किया था। उन जींस पैंट को आरामदायक और टिकाऊ माना गया था। जेकब ने अपने प्रोडक्ट का पेटेन्ट कराना चाहा था, लेकिन नहीं करा पाए थे। अंतत: उन्होंने सेन फ्रांसिस्को में अपने फैब्रिक सप्लायर लेवि स्ट्रॉस से मदद मांगी थी। लेवि और जेकब ने 20 मई 1873 के दिन जींस पैंट का पेटेंट कराया, जो कॉटन के साथ और डेनिम मटीरियल में बनाई जाती थी। कुछ सालों बाद कॉटन की बजाय डेनिम मटीरियल वाली जींस का चलन बढ़ गया, क्योंकि उसमें ज्यादा कम्फर्टनेस और सॉफ्टनेस थी। उसके बाद जींस के फैब्रिक डिज़ाइन में कई परिवर्तन हुए, लेकिन लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई। }pinterest.com

> डेनिम शब्द फ्रांस के कस्बे डे-निम्स से आया है, जहां यह फैब्रिक बनता था, लेकिन पहली जींस अमेरिका में बनी इसलिए यूएस डेनिम नाम पड़ा।

> जीन्स शब्द जिनोआ, इटली से आया है, जहां के नाविकों की पहचान जीन शब्द से थी।

> 20 मई 1873 के पेटेंट वाले दिन को ही जींस का बर्थ माना जाता है।

> ‘लेवाइस 501’ टाइटल कैसा बना, यह किसी को पता नहीं। हो सकता है लेवि स्ट्रास के यहां 1906 में आग लगने की घटना में इसका जवाब खो गया हो।

> यूनिवर्सिटी ऑफ एल्बर्टा के शोध में बताया गया है कि डेनिम जींस दो सप्ताह या 15 महीने तक भी धुली हो, तब भी उसमें बैक्टेरियल कन्टेंट समान रहेगा। मतलब इसमें बैक्टेरियल कन्टेंट सीमित ही रहता है।

}नॉलेज