पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनिर्बान लाहिड़ी ने जीता मलेशियन ओपन

अनिर्बान लाहिड़ी ने जीता मलेशियन ओपन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनिर्बानलाहिड़ी ने मलेशियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया है। यूरोपियन टूर में यह उनकी पहली जीत है। उनकी यह जीत कई मायनों में अहम है। वे इससे विश्व रैंकिंग में टॉप-40 में शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा उन्हें अप्रैल में होने वाले आगस्टा मास्टर्स में खेलने का न्यौता मिल सकता है। इस टूर्नामेंट में विश्व के शीर्ष 50 गोल्फरों को ही न्योता दिया जाता है। 27 साल के लाहिड़ी ने रविवार को चौथे और आखिरी राउंड में पहले पांच होल में चार में बर्डी लगाई। इसके बाद सधा प्रदर्शन करते हुए 68 का कार्ड खेला और खिताब अपने नाम कर लिया। उनका कुल स्कोर 16 अंडर 272 रहा।



लाहिड़ी ने खिताबी रेस में वर्नड वीसबर्गन (15 अंडर 273) को एक स्ट्रोक से पीछे छोड़ा। वीसबर्गन ने चौथे राउंड में 74 का कार्ड खेला और लाहिड़ी उन्हें एक शॉट से पीछे छोड़ने में सफल रहे। लाहिड़ी ने जीत के बाद कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। मेरा लक्ष्य निश्चित रूप से मास्टर्स में खेलना है। मैं नहीं जानता कि मैं रैंकिंग में कितना आगे बढ़ पाऊंगा लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इस जीत से मेरी अच्छी संभावना है।’