दीपिका पादुकोण जन्म: 05/01/1986 एक्टिव: 2006 से
प्रियंका चोपड़ा जन्म: 18/07/1982 एक्टिव: 2002 से
प्रियंका यदि विदेश में पढ़ी हैं तो दीपिका विदेश में जन्मीं हैं। उनका जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ख्यात बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं।
प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में एक आर्मी परिवार में हुआ। उनके पिता आर्मी में डॉक्टर थे। इस कारण प्रियंका की परवरिश कई शहरों में हुई। उनकी मां भी डॉक्टर हैं।
दीपिका के रिलेशन निहार पांड्या से लेकर रणवीर सिंह तक खुली किताब की तरह रहे हैं। वे कभी न अपने निजी रिश्तों पर खुलकर बात करती हैं और न इन्हें छिपाने की कोशिश करती हैं। फिलहाल, वे रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। दोनों के परिवारों में भी काफी नजदीकी है।
प्रियंका अपने निजी संबंधों को बेहद गोपनीय रखती हैं। वे कहती हैं कि उनके जीवन में भी रोमांटिक और हेल्दी रिलेशनशिप है, लेकिन इसके बारे में वे बात करना पसंद नहीं करतीं। शादी के बारे में वे कहती हैं कि इसमें दो साल या उससे अधिक का भी वक्त लग सकता है।
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण दोनों ही हॉलीवुड फिल्में कर रही हैं। बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम कर चुकीं दोनों अभिनेत्रियों ने देश के बाहर भी अपनी पहचान बनाई है। इनकी खूबियां हैं, जो इन्हें न एक-दूसरे की दोस्त बनने देती हैं और न प्रतिद्वंद्वी।
ONE on ONe
दीपिका महान फिल्मकार गुरुदत्त की रिश्तेदार हैं। गौरतलब है कि गुरुदत्त का असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। दीपिका पादुकोण उनकी फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हैं।
प्रियंका अभी भी गणित की दीवानी हंै। खाली समय में वे \\\"मैथ-42\\\' एप के जरिए गणित के सवाल सॉल्व करती हैं। त्रिकोणमिति से लेकर कैलकुलस तक के सवालों में दिमाग उलझाना उन्हें पसंद है।
उन्होंने पहली फिल्म प्रियदर्शन की \\\"पिराटे\\\' साइन की थी। इसमें वे रॉक बैंड मेंबर के रोल के लिए साइन की गई थीं। लेकिन ये कभी बन नहीं सकीं। इसके बाद वे हिमेश रेशमिया के वीडियो में दिखीं।
दीपिका चैरिटी में भी दिलचस्पी लेती हैं। उन्होंने महाराष्ट्र का अंबेगांव नाम का कस्बा गोद लिया है। वे वहां पानी-बिजली उपलब्ध करा रही हैं। वे पिता के संगठन ओलिंपिक गोल्ड क्वेस्ट से भी जुड़ी हैं।
वे इटली के सैलवेतोर फैरागैमो म्यूजियम में आमंत्रित पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्हें म्यूजियम की परंपरा के अनुरूप सैंडिल पहनाई गई थी। यह सम्मान मर्लिन मॉनरो व आड्री हेपबर्न को मिला है।
वे वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक की दीवानी हैं। अमेरिका में रहते हुए उन्हें पॉप कल्चर ने खासा प्रभावित किया था। इसके अलावा उन्होंने मार्शल आर्ट और कराते की भी शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग ली है।
वे किरदार में रच-बस जाती हैं। फिर चाहे वो बेटी का किरदार हो या कोई ऐतिहासिक भूमिका। चेहरे की भाव भंगिमाओं से लेकर पहनावे तक से उनके अंदर की अदाकारा अभिव्यक्त होती है। वे बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपना भविष्य तलाश रही हैं। एक साल में तीन बॉलीवुड फिल्में करने वाली दीपिका अब पूरी तरह से फ्री होकर हॉलीवुड के लिए समय दे रही हैं। वे यदि अभिनेत्री नहीं होतीं तो बैडमिंटन प्लेयर होतीं। उन पर अपने बैडमिंटन प्लेयर पिता का गहरा असर रहा है। लेकिन दीपिका की खूबसूरती और उनकी स्किल्स को देखते हुए उन्हें मॉडलिंग में जाने की सलाह मिली। कहीं न कहीं दीपिका को भी ग्लैमर की दुनिया आकर्षित करती थी। उन्होंने मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक में खुद को साबित किया।
वे पिछली बार एक स्टूडेंट के तौर पर अमेरिका गई थीं। तब उन्हें नस्ल और रंगभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। अब 21 साल बाद जब प्रियंका अमेरिका गईं तो उन्हीं शहरों में उनके हॉर्डिंग लगे थे, जिनमें उनका कभी अपमान हुआ था। अब वे एक स्टार बन चुकी हैं। ये प्रियंका के आत्मविश्वास, साहस और हुनर का ही नतीजा है। दरअसल, वे बॉलीवुड में आने से पहले दिल्ली, पुणे, न्यूयॉर्क और न्यूटन जैसे शहरों में रहीं, लेकिन कभी उन्होंने एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। वे इंजीनियर बनना चाहती थीं, लेकिन 2000 में मिस वर्ल्ड में भाग लेना उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ। ये उनकी मां की जिद थी कि वे इस कॉम्पिटीशन में भाग लें। वे इस खिताब को जीतने में सफल रहीं। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में परचम लहरा रही हैं।
दुनिया पर अपना असर जमातीं दो नायिकाएं