प्रदेश के दस हजार गांव होंगे ‘ऑनलाइन’
अंबिकापुर|मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने शुक्रवार को पीजी काॅलेज ग्राउंड में कौशल उत्सव कहा है कि सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सरकार का सारा जोर अब कनेक्टिविटी बढ़ाने पर है। आने वाले समय में सड़क और रेल नेटवर्क को मजबूत करने के अलावा दस हजार पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। अंबिकापुर से बरवाडीह रेल लाइन इसी दिशा में बड़ा कदम है। इन कदमों से छग विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि सरगुजा भी अपने काबिल युवाओं के दम पर जल्द ही विकसित क्षेत्रों की श्रेणी में आ खड़ा होगा। इस क्षेत्र ने नक्सल हिंसा को मात देते हुए विकास की राह चुन ली है।
सीएम के समक्ष युवाओं को दक्ष बनाने की चल रही पहल को कार्यक्रम के माध्यम से दिखाया गया। सीएम ने इसकी सराहना करते हुए कहा युवा उत्साह, जोश और उर्जा से आगे बढ़ रहे हैं। ये कुशल युवा ही आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ और देश की तस्वीर बदलेंगे। सीएम ने कहा कि सरगुजा के ज्यादातर युवा युवा पढ़ाई-लिखाई के साथ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर दक्ष हो रहे हैं। प यहां युवाओं का सपना जिस तरह से आकार ले रहा है उससे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के लोग नौकरी करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले होंगे।