पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सानिया हिंगिस की लगातार 37वीं जीत

सानिया-हिंगिस की लगातार 37वीं जीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट पीट्सबर्ग | सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी का जीत का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। सेंट पीट्सबर्ग लेडीज टेनिस ट्रॉफी में पहले राउंड की जीत के साथ इस टॉप डबल्स जोड़ी ने अपनी लगातार 37वीं जीत हासिल की। इन्होंने रूस की इवेजेनिया रोडिना और लात्विया की जेलेना ओस्तापेंको की जोड़ी को लगातार सेटों में 7-5,7-5 से हरा कर अगले राउंड में जगह बनाई। मैच का फैसला एक घंटे 19 मिनट में हुआ।

खबरें और भी हैं...