पुरुषों की ड्रेसिंग बदलने के लिए
बंद गले के पांच डिज़ाइन
राठौड़ उन चुनिंदा डिज़ाइनरों में से एक हैं जिन्होंने मेन्स फैशन को जीवित रखने के लिए अपना भरपूर योगदान दिया है। कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए उन्होंने कई बार अमिताभ बच्चन को बंद गला कॉन्सेप्ट दिया। इतना ही नहीं सलमान, सुहेल और अरबाज़ खान के लिए उनकी बहन अर्पिता की शादी के लिए बंद गला कोट, जैकेट और शेरवानी ड्रेसेस तैयार किए थे। राठौड़ ने कहा कि तीनों भाइयों की बॉडी परफेक्ट है। उनके लिए बंद गला ड्रेसेस तैयार करना काफी मज़ेदार और चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने पांच अलग बंद गला स्टाइल के बारे में बताया है। पर्सनैलिटी और लुक के अनुसार आप इनमें से कोई बंद गला पहन सकते हैं।
क्लासिकबंदगला: इंडियनलुक के लिए यह स्टाइल परफेक्ट है। यह कॉन्सेप्ट लंबे समय से चल रहा है और मॉडर्न ड्रेसिंग में भी इसने जगह बना ली है। आमतौर पर इसे सूट की तरह पहना जाता है। इसमें जैकेट और ट्राउजर एक जैसे फैब्रिक में बने होते हैं।
रॉयलवेलवेट बंद गला: बंदगले में वेलवेट का प्रयोग करने से क्लासिक प्रिंस लुक मिलता है। इसे डेनिम या डार्क कलर वाले ट्राउजर के साथ पहन सकते हैं। बंद गले का यह कॉन्सेप्ट फेस्टिव पार्टी के लिए बिलकुल सही रहता है।
टक्सेडोबंद गला:ब्लैक-टाई इवेंटके लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है। रिच टेक्सचर फैब्रिक में बने ट्राउजर के साथ टक्सेडो बंद गले को पेयर कर सकते हैं। इससे टक्सेडो सूट जैसा लुक मिलता है। लेकिन इसमें भी बंद गला स्टाइल जरूरी है।
सिल्वरबटन के साथ बंद गला: यहकॉन्सेप्ट शोबिज़ में काफी प्रचलित है। इसे क्लासिक और नॉन-फेडेड डेनिम जीन्स के साथ पहना जा सकता है। डेनिम जीन्स में टेपर्ड लोअर के साथ लुक को ज्यादा इम्पैक्टफुल बना सकते हैं।
कॉलरडिटेल्स के साथ बंद गला: स्टाइलपसंद करने वाले लोगों के लिए क्लासिक बंद गला जैकेट को क्लासिक जोधपुरी ब्रीच के साथ पहन सकते हैं। इसमें सिर्फ एक बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि इसे स्टाइल से पहनिए जिससे बाकी लोग आपकी लुक से प्रभावित हो सकें।
 टेपर्ड लोअर के साथ बंद गले का एक मॉडर्न काॅन्सेप्ट।
 इंडियन लुक के लिए क्लासिक बंद गला पहने हुए मॉडल।
 वेलवेट फैब्रिक में तैयार बंद गले का एक ट्रेडिशनल आउटफिट।
अिस्मता अग्रवाल
२2 साल से फैशन राइटिंग में
चर्चित नाम, नई दिल्ली।
फैशन कॉलम