टेनिस में पाक को हराया
बॉक्सिंग : अखिल और थापा प्री-क्वार्टर फाइनल में
भारत ने टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 2-0 से पराजित कर दिया। भारत की श्वेता चौधरी और रिशिका सुनकारा ने पाकिस्तान की सारा मंसूर और उश्ना सुहैल की जोड़ी को केवल 57 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-4, 6-0 से पराजित किया।
तैराकी: साजनप्रकाश 100 मीटर बटरफ्लाई की हीट में 55.64 सेकंड के साथ छठे और संदीप सेजवाल 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक की हीट में पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।
>भारत की चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम सातवें स्थान पर रही।
वेटलिफ्टिंग: विकासठाकुर (85 किग्रा,ग्रुप-बी) में कुल 327 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष पर हैं।
सेपकटकरा: भारतग्रुप-ए में थाईलैंड से 0- 3 से हारा।
पूर्व चैंपियन अखिल कुमार ने शानदार जीत दर्ज कर और शिवा थापा ने वाकओवर मिलने से मुक्केबाजी मुकाबलों के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। तीन वर्ष के लंबे अंतराल के बाद रिंग में वापसी करने वाले अखिल ने अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए नेपाल के पूर्ण बहादुर लामा को पुरुषों के 60 किग्रा लाइटवेट वर्ग के पहले राउंड में हराया। अखिल ने टेक्निकल नॉकआउट के आधार पर यह मुकाबला जीता। रेफरी को मुकाबले के तीसरे राउंड में अखिल को रोकना पड़ा लेकिन तब तक वे नेपाली मुक्केबाज पर इतने पंच बरसा चुके थे कि उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। इससे पहले मौजूदा एशियाई चैंपियन शिवा थापा को तिमोर ल्यूस्टे के लियोनल परादा हेलो से वाकओवर मिलने से 56 किग्रा के बेंटम वेट वर्ग के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिल गया।