खाने की चाह बढ़ाती हैं आपकी ये गलतियां
किसी भीचीज की चाह तब और खराब हो जाती है जब आपको अपना वजन कम करना हो। पिज्जा, बर्गर, आइसक्रीम, कपकेक आप खाना तो चाहती हैं, लेकिन आपको हेल्दी फूड खाने की जरूरत है। कुछ आदतें जिन पर कंट्रोल जरूरी है:
1.नाश्तेमें कंजूसी
न्यूट्रीशनजर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक यदि ब्रेकफास्ट में 350 कैलोरी ली जाए तो मीठा या यमी फूड खाने की इच्छा कम हाे जाती है। प्रोटीन से रिलीज होने वाला डोपामाइन दिमाग में जाकर खाने की चाह को नियंत्रित करता है। नाश्ते में एक कप ओटमील, दो चम्मच पीनट बटर, दाे उबले अंडे या आधा कप कॉटेज चीज़ ले सकती हैं।
2.पसंदका खाएं मगर थोड़ा-थोड़ा
अगरब्राउनी खाने की चाह है तो थोड़ी खा लें। कॉर्नवेल यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक कम मात्रा में चॉकलेट, एप्पल पाई, आलू चिप्स लेने से आप संतुष्ट महसूस करते हैं। इसलिए अपनी पसंद का कम खाएं और एंजॉय करें।
3.बैगमें से स्नैक्स हटाएं
जरूरीनहीं कि जब भी आप बैग में हाथ डालें तो कुछ कुछ खाने को निकले। बेनेडिक्टीन यूनिवर्सिटी की फैकल्टी क्रिस्टीन पलॉम्बो के मुताबिक फोन में अच्छे नोट रखें ताकि जब भी आप इमोशनल हों, थकान महसूस करें, बोर हों या स्ट्रेस में हों तो खाने के बजाय कुछ और काम कर सकें।
4.मिलते-जुलतेस्वाद का फूड खाएंं
कैंडीखाने की चाह है तो एक बाउल स्वीट स्ट्रॉबेरी खा लें। चिप्स खाने की दिल कर रहा है तो नमकीन पिस्ता खा सकती हैं। अकेडमी ऑफ न्यूट्रीशन एंड डायटिक्स की स्पीकर मेरिसा मूर के मुताबिक अनहेल्दी फूड से मिलते-जुलते टेस्ट की हेल्दी डिश खाकर आपका पेट और मन दोनों भर जाएंगे।
5.आउटडोरएक्टिविटी बढ़ाएं
एकस्टडी के मुताबिक कुछ मिनट आउटडोर गेम खेलने से फूड क्रेविंग नियंत्रित होती है। इसी तरह 2013 में ब्रिटेन में हुई एक स्टडी के मुताबिक 15 मिनट वॉक करने से चॉकलेट खाने की चाह में कमी आती है। इसलिए अपनी चाह को नियंत्रित करने के बजाय आदतों में बदलाव करें।