सनातोई और नरेंद्र को वुशू में कांस्य
भारतको एशियाई खेलों के वुशू में मंगलवार को दो कांस्य पदक मिले। ये पदक सनातोई देवी और नरेंद्र ग्रेवाल के जरिए मिले। सनातोई देवी को 17वें एशियाई खेलों में वुशू के 52 किग्रा महिला सांद्रा वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की झांग लुआन से पराजित होकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। चीन की खिलाड़ी झांग ने सनातोई देवी को शुरुआत से लेकर आखिर तक नियंत्रण में रखा और दोनों राउंड में पराजित कर 2-0 से जीत अपने नाम कर ली।
नरेंद्रको भी कांस्य पदक : नरेंद्रग्रेवाल वुशू में पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में फिलीपींस के जियान क्लाड सैकलाग से 0-2 से हारे। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मणिपुर की सनातोई और ग्रेवाल वुशू में पदक जीतने वाले देश के तीसरे और चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले संध्या रानी देवी और एम. बिमोलजीत सिंह ने पिछले एशियाई खेलों में पदक जीते थे।