इंिचयोन एशियाड
बिंद्रा की अभिनव विदाई
तिकड़ी को भी कांस्य... बिंद्रा,रवि कुमार और संजीव राजपूत की ितकड़ी ने 10मीटर एयर रायफल इवेंट्स में कांस्य पदक जीता। इससे पहले बिंद्रा ने इसी इवेंट्स में व्यक्तिगत कांस्य पदक अपने नाम िकए।
एजेंसी | इंचियोन
एशियाडमें अब सितारा शूटर अभिनव बिंद्रा एक्शन में नहीं होंगे। उन्होंने अपने अंतिम एशियाड का अंत दो कांस्य पदक जीत कर किया। बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक और इसी इवेंट में संजीव राजपूत और रवि कुमार के साथ कांस्य पदक जीता। महिला ट्रैप निशानेबाजी में भारतीय शूटरों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत ने अब तक शूटिंग में एक स्वर्ण सहित छह पदक जीते हैं। भारतीय शूटरों से और ज्यादा पदकों की उम्मीद थी लेकिन अभी तक इनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुसार नहीं रहा।
10मी.एयर राइफल में कांस्य : अभिनवबिंद्रा, रवि कुमार और संजीव राजपूत की टीम कुल 1863 अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर रही। मेजबान दक्षिण कोरिया ने 1867 अंकों के साथ रजत और चीन ने 1886 अंकों के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
बिंद्राका प्रदर्शन : 10मी.एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में बिंद्रा ने पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। उन्होंने 625 का स्कोर किया। फाइनल राउंड में बिंद्रा ने 187.1 का स्कोर किया।
औरबिंद्रा की गर्दन हो गई नीची : बिंद्राने व्यक्तिगत स्पर्धा के आखिरी निशाने में जैसे 10.5 का स्कोर बनाया तो उन्होंने अपनी गर्दन नीचे कर ली। निशानेबाजी में दशमलव का अंतर भी काफी मायने रखता है और अगर 10.9 के स्कोर को सर्वश्रेष्ठ कहा जा सकता है तो बिंद्रा इससे काफी पीछे थे लेकिन जैसे ही ईरानी निशानेबाज ने 9.6 का स्कोर बनाया तो बिंद्रा ने राहत की सांस ली। इस स्पर्धा में चीन के काओ यिफेई ने 208.9 अंकों के साथ रजत और चीन के ही यांग हाओरान ने 209.6 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भारत के अन्य निशानेबाज रवि कुमार और संजीव राजपूत 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल्स के लिए क्वालिफाई ही नहीं कर सके थे। रवि 618.9 के स्कोर के साथ 20वें और राजपूत 618.7 के स्कोर के साथ 21वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए थे। बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने इसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सोने पर निशाना साधा था।
ट्रैपशूट