आसाराम की जमानत याचिका खारिज
आसाराम की जमानत याचिका खारिज
नई दिल्ली | सुप्रीमकोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मंगलवार को शीर्ष कोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म का आरोप झेल रहे आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत देने की तुरंत कोई जरूरत नहीं है। अब आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने कहा कि आसाराम के स्वास्थ्य की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट से ऐसा नहीं लगता कि उनको सर्जरी की तुरंत जरूरत है। लेकिन उनके वकील बताएं उन्हें (आसाराम को) किस अस्पताल में गामा नाइफ सर्जरी करानी है। इसकी जानकारी अगली सुनवाई तक सौंपे। आसाराम के वकील सलमान खुर्शीद ने मेडिकल आधार पर उनके मुवक्किल को जमानत देने का अनुरोध किया था।
जस्टिस टीएस ठाकुर आर. भानुमति की बेंच ने राजस्थान पुलिस को उन पांच-छह गवाहों के नाम सौंपने का भी निर्देश दिया है, जिनकी गवाही होनी शेष है।