- Hindi News
- घर में बनाना चाहते हैं हेल्दी डेज़र्ट तो इन बातों का रखिए ध्यान
घर में बनाना चाहते हैं हेल्दी डेज़र्ट तो इन बातों का रखिए ध्यान
त्यौहारों के साथ घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। तरह-तरह के पकवान बनते हैं। खास करके मीठे पकवान। ऐसे में वजन बढ़ने की समस्या सताने लगती है। लेकिन कुछ हेल्दी डेजर्ट पर फोकस करके वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।
घर में डेजर्ट बनाना चाहते हैं तो योगर्ट और हनी से अच्छा ऑप्शन कोई नहीं है। इससे भी अच्छा है, अगर आप फ्रूट और डायफ्रूट पर फोकस करें। शुगर के नेचुरल सोर्स होने के कारण सेहत को नुकसान नहीं होता है। कुछ डेजर्ट में सिर्फ शुगर होती है और कुछ में शुगर फैट्स दोनों होते हैं। उदाहरण के लिए कस्टर्ड, जैली में शुगर होती है।
जबकि केक, गुलाब जामुन और आईसक्रीम में शुगर और फैट (बटर, क्रीम, डीप फ्राई) दोनों होते हैं। घर में डेजर्ट बनाते वक्त फ्रूट्स पर फोकस करें। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रियंट्स मिल सकेंगे। होलव्हीट का इस्तेमाल करके बेक्ड फूड या केक बना सकते हैं। राइस पुडिंग पर कुछ नट्स डालकर खाया जा सकता है। वहीं इन दिनों बाहर मिलने वाले डेजर्ट में शुगर-फ्री लिखा रहता है।
इन्हें खाने से पहले चैक करें- इनमें शुगर का कौन से विकल्प डाला गया है। अगर इस,में किसी प्रकार की शुगर नहीं है तो स्वीटनेस कम करने के लिए इनमें फैट की मात्रा ज्यादा होगी। ज्यादा खाने की बजाय पोर्शन में खाएं। जैसे आइस्क्रीम का छोटा पीस या एक ही गुलाब जामुन खाएं। अगर ब्राउनी या चीज़ केक खाने का मन है तो इसे शेयर करके खाएं। ऐसा करने से आपको ज्यादा कैलोरीज खाने का दुख नहीं होगा।
पूजा माखीजा
सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट, मुंबई myresponse@dbcorp.in
गुड फूड