- Hindi News
- मयूर, डीपीएस, हंसराज, एसडीवी को टेटे खिताब
मयूर, डीपीएस, हंसराज, एसडीवी को टेटे खिताब
खेसं. इन्दौर | मयूरपब्लिक स्कूल अजमेर ने एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेली जा रही राष्ट्रीय सीबीएसई टेबल टेनिस और टेनिस स्पर्धा में टेबल टेनिस में बालक अंडर-14 और 19 वर्ष वर्ग के खिताब जीतकर डबल क्राउन बनाया। डीपीएस मथुरा रोड बालिका अंडर-14, डीपीएस नोएडा बालिका अंडर-16, हंसराज दिल्ली बालक अंडर-16 तथा एसडीवी केरला बालिका अंडर-19 में खिताब जीतने में सफल रहे।
टेटेफाइनल परिणाम : बालक अंडर-14 : मयूरपब्लिक स्कूल अजमेर विवि बीआईएस दिल्ली को 3-0। बालकअंडर-19 : मयूरपब्लिक विवि हंसराज मॉडल स्कूल 3-0। बालकअंडर-16 : हंसराजमॉडल स्कूल दिल्ली विवि मयूर पब्लिक स्कूल अजमेर 3-1। बालिकाअंडर-14 : डीपीएसमथुरा रोड़ विवि एमवीएम सिल्पुकरी 3-0, बालिकाअंडर-16 : डीपीएसनोएडा विवि एनपीएस चेन्नई 3-1. बालिकाअंडर-19 : एसडीवीकेरला विवि डीपीएस आरकेपुरम 3-2।
स्पर्धा में खेले गए टेटे मुकाबले का दृश्य।