पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलबाओ में आनंद का जीत से आगाज

बिलबाओ में आनंद का जीत से आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलबाओ (स्पेन) | विश्वनाथनआनंद ने बिलबाओ फाइनल मास्टर्स में जीत से आगाज किया है। उन्होंने अपने पहले मैच में पूर्व फिडे वर्ल्ड चैंपियन यूक्रेन के रूसलान पोनोमारियोव को हराया। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने किंग्स इंडियन डिफेंस में सफेद मोहरों से खेलते हुए पोनोमारियोव को पूरी बाजी के दौरान दबाव में रखा। उन्होंने 19वीं चाल में किलेबंदी की, जिसके बाद पोनोमारियोव के लिए बचना मुश्किल हो गया। पोनोमारियोव ने 61वीं चाल के बाद समर्पण कर दिया। आनंद को इस जीत से तीन अंक मिले। चार खिलाड़ियों के इस डबल राउंड रॉबिन टूर्नामेंट की एक अन्य बाजी में आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन और स्पेन के फ्रांसिस्को वेलेजो पोन्स ने ड्रॉ खेला। यह आनंद का वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप से पहले आखिरी टूर्नामेंट है। आनंद को नवंबर में नार्वे के मैग्नस कार्लसन के खिलाफ सोच्चि में यह चैंपियनशिप खेलनी है।