पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक पकड़ाया, बाइक जब्त

चार लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक पकड़ाया, बाइक जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने बड़नगर रोड पर हिंगोट युद्ध मैदान के सामने रविवार शाम बाइक सवार युवक से चार लाख रुपए कीमत की 40 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए बाइक सवार युवक से पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी हाकम सिंह ने बताया नगर में नशीले पदार्थों की बिक्री होने की खबर लगातार मिल रही थी। नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया गया। रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने घेराबंदी कर राजेश पिता मांगीलाल कुमावत (32) निवासी अत्याना को पकड़कर तलाशी ली। उसकी पेंट की जेब से एक प्लास्टिक की थैली में पुड़िया मिली जिसमें 40 ग्राम ब्राउन शुगर थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कालूसिंह बावनिया, रमेश गुर्जर, ओम यादव, रामेश्वर गुर्जर, राधेश्याम का योगदान रहा। पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया वह ड्रग लेने का आदी है। वह पिछले एक साल से ग्राम देवलजी जिला प्रतापगढ़ से ब्राउन शुगर ला रहा है।