देश में तैयार पहली स्पोर्ट्स कार
À पहली बार भारत में तैयार स्पोर्ट्स कार पेश होने जा रही है, डीसी अवंति। यह पहली कार है, जिसका इंजिन बीच में है। ये कार हैचबैक, सैलून और स्पोर्ट्स कार का मिला-जुला रूप है। इसकी टेस्टिंग पुणे के पास पहाड़ी इलाके में की गई है।
À जब भी कार कहीं रुकी तो पहाड़ी इलाके में पूरी सड़क रुक जाए यानी इतनी चौड़ी कार है। इसमें बैठने का स्पेस खासा है। फिर भी रूफ हाइट कम होने के कारण 6फीट से अधिक का आदमी आरामदायक सवारी नहीं कर सकता है।
À हालांकि कार अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है, क्योंकि इंटीरियर पर काम चल रहा है। फिर भी कार सभी को लुभा रही है। बाहर की ओर देखें तो कार में कई तरह की नई चीजें शामिल मिलेंगी।
À जानकारों का यह भी मानना है कि कार में 20 इंच के व्हील लगाए गए हैं, यह लंबी यात्रा में दुखदायी हो सकते हैं, फिर भी इसमें कोनी स्ट्रट के सस्पेंशन लगे हैं।
À इसे बनाने वाली कंपनी डीसी ने व्हील्स इंडिया से अलॉय व्हील लिए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इसे बदला जा सकता है।
À कार का ग्राउंड क्लीयरेंस भी 170 मिमी का है, जो भारतीय सड़कों के लिए मुफीद है। प्रत्येक व्हील में अंग्रेजी के पहले अक्षर के आकार में सस्पेंशन दिए गए हैं।
À कार में इस बात की शिकायत है कि उसमें पीछे की ओर से आने वाले वाहनों को आसानी से नहीं देखा जा सकता है। क्योंकि रीयर विंडो काफी छोटी दी गई है। इसके लिए आपको रिवर्सिंग कैमरे पर निर्भर रहना होगा।
À कार जब बाजार में पेश की जाएगी तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा, जिसमें आईपैड होगा। इसके साथ ही डोर्स में भी कुछ नया किया जाएगा, जिसका खुलासा नहीं किया गया है।
बॉक्स सेक्शन स्पेस-फ्रेम चेसिस का वजन लगभग 400 किलो है।
ओवर हीटिंग के लिए दो पंखे दिए हैं। आगे की तरफ रेडियेटर है।
हर पहिए के लिए अलग से इंडिपेंडेंट ए-आर्म्स दी गई हैं।