अंडरग्राउंड हाउस
यह यूकेके बॉलटन में स्थित फ्लावर पैटल हाउस है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत अंडरग्राउंड हाउस में शामिल किया गया है। यह घर ब्रिटिश फुटबॉल खिलाड़ी गैरी नेविले का है। गैरी मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। फूलों और पर्यावरण के प्रति गहरा लगाव होने के कारण उन्होंने अपने घर को फूल का आकार दे दिया है। घर का लगभग 80 फीसदी हिस्सा जमीन के नीचे बना है। इस घर में चार कमरे हैं। बाहर की तरफ फूलों की पत्तियों के जरिए रोशनी घर के अंदर आती है। आठ हज़ार वर्ग फीट में फैले इस घर की खासियत है कि यह पूरी तरह से ईको-फ्रैंडली है।