पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबोट ने लिए 8 विकेट, दिलाई जीत

एबोट ने लिए 8 विकेट, दिलाई जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिडनी| तेजगेंदबाज सीन एबोट ने शुक्रवार को अपनी घरेलू टीम न्यू साउथवेल्स को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने क्वींसलैंड के खिलाफ इस मैच की दूसरी पारी में छह विकेट झटके। क्वींसलैंड की टीम दूसरी पारी में महज 99 रन पर आउट हो गई। न्यू साउथवेल्स ने यह मैच पारी और 80 रन से जीता। एबोट ने पहली बार मैच में कुल आठ विकेट लिए। दो हफ्ते पहले एबोट का बाउंसर सिर पर लगने से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत हुई थी। उसके बाद 22 वर्षीय एबोट सदमे में गए थे। खुद ह्यूज के परिवार और उनके दोस्तों ने एबोट को इस हादसे से उबरने में मदद की। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को पहली पारी में एबोट दो विकेट ही ले सके थे।