पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाकिस्तान ने फिर की फायरिंग

पाकिस्तान ने फिर की फायरिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क|जम्मू. जम्मू-कश्मीरमें आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर फायरिंग की गई है। मंगलवार को सीमा के पास काम कर रहे बीएसएफ के जवानों को निशाना बनाए जाने के कारण यहां काम बंद करना पड़ा। बीएसएफ की जवाबी फायरिंग के बाद पाक रेंजर मौके से भाग गए।

आरएसपुरा सेक्टर में नवापिंड चौकी के पास बीएसएफ के जवान जेसीबी की मदद से झाड़ियों को हटा रहे थे। तभी पाक रेंजरों ने अपनी एक चौकी से फायरिंग शुरू कर दी। दो दर्जन से अधिक राउंड दागे गए। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने काम बंद कर दिया। दोपहर करीब सवा 12 बजे जवानों ने अपनी बकरपुर चौकी के दूसरी तरफ हलचल देखी। छह पाक रेंजरों का एक दल गाड़ी में जीरी लाइन के पास काम कर रहा था। इस तरफ से भी जवानों ने निशाना बनाया। इसके बाद पाक रेंजर अपनी गाड़ी को छोड़ कर मौके से भाग गए। बाद में इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया गया। लगातार फायरिंग से आईबी पर बंकरों को खासा नुकसान हुआ है।