- Hindi News
- न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका प्रबल दावेदार
न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका प्रबल दावेदार
एलन बॉर्डर की कलम से
विश्व कप काबुखार खेलप्रेमियों पर चढ़ रहा है। पहले मुकाबले के पहले ही लगभग नौ लाख टिकट बिक चुके हैं। इससे दर्शकों की रुचि का अंदाजा लग जाता है। एडिलेड में आयोजित होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट भी पूरे बिक गए हंै।
यह टूर्नामेंट सही मायनों में मल्टी कल्चरल होगा। जहां तक टॉप तीन टीमों का सवाल है सबसे पहले मैं न्यूजीलैंड की बात करूंगा। वह एक मजबूत और अनुभवी टीम है और उम्मीद है कि ब्रेंडन मैक्कुलम के नेतृत्व में यह टीम किसी को भी हराने की क्षमता रखती है।
ऑस्ट्रेलिया भी फेवरेट टीम मानी जा रही है क्योंकि यह नंबर वन टीम है जो पिछले 12-18 महीनों से सचमुच शानदार वनडे क्रिकेट खेल रही है। दक्षिण अफ्रीका की स्थिति भी अच्छी है। ऑस्ट्रेलिया में पिछला विश्वकप 23 साल पहले 1987 में आयोजित हुआ था। तबसे अब तक यहां कुछ खास बदलाव नहीं आया है। ऑस्ट्रेलिया के ग्राउंड ज्यादा बड़े नहीं हैं लेकिन यहां के स्टेडियम की क्षमता अच्छी है। पिचों में थोड़ा बदलाव किया गया है जो कुछ हद तक बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो सकती है। ऐसी पिचों पर 300 प्लस स्कोर बनाना आसान रहता है। मुझे विश्वास है कि यह आयोजन बेहद रोमांचक रहेगा। (गेमप्लान)