पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव आयोग करेगा मध्यप्रदेश की तर्ज पर टॉस्क फोर्स का गठन

चुनाव आयोग करेगा मध्यप्रदेश की तर्ज पर टॉस्क फोर्स का गठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | भारत निर्वाचन आयोग ने मैहर विधानसभा उपचुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव निगरानी के लिए गठित टॉस्क फोर्स के गठन को बेस्ट प्रेक्टिस माना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) मध्यप्रदेश ने उप चुनाव में चौबीस घंटे निगरानी के लिए नया प्रयोग किया। इसके लिए प्रदेश, जिला और विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में अलग-अलग टॉस्क फोर्स का गठन कर चुनाव की निगरानी की और जो भी शिकायतें आई, उसका मौके पर अफसरों को भेजकर निराकरण कराया।





साथ ही दो घंटे के भीतर रिपोर्ट आयोग को भी सौंप दी। अब आयोग आम चुनाव के अलावा जहां भी बाई इलेक्शन होंगे, वहां मध्यप्रदेश के त्रिस्तरीय टॉस्क फोर्स के गठन संबंधी फार्मूले को करने जा लागू रहा है। इन क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम, प्रत्येक की लागत 80 लाख

जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। बैतूल, मुलताई, घोड़ाडोंगरी, आमला और भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्टेडियम बनाया जाएगा। प्रत्येक स्टेडियम 80 लाख की लागत से बनेगा। इस तरह कुल 4 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट पर काम होगा।

प्रत्येक स्टेडियम के लिए 7 एकड़ जमीन

प्रत्येक स्टेडियम 7 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है।

3 एकड़ में इंडोर गेम्स की होगी व्यवस्था

प्रस्तावित स्टेडियमों का डिजाइन इस तरह बनाया जाएगा कि उनमें इंडोर गेम्स के लिए 3 एकड़ जमीन रहे। वहीं बची हुई जमीन पर आउटडोर गेम्स के लिए इंतजाम रहेंगे।

फिलहाल ये प्रमुख स्टेडियम हैं जिले में

- शहर में न्यू बैतूल ग्राउंड है। क्षेत्रफल 2 लाख 68 हजार 716 स्क्वेयर फीट है।

- शहर मुख्यालय पर ही पुलिस ग्राउंड है। इसका क्षेत्रफल 5 लाख 50 हजार 746 स्क्वेयर फीट है।

- शहर मुख्यालय पर लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम है। इसका क्षेत्रफल 1 लाख 33 हजार 312 स्क्वेयर फीट है।

- पाथाखेड़ा में विजय क्रीडांगन है। सर्वसुविधा युक्त इस स्टेडियम में अधिकांश आयोजन होते हैं।

- सारनी में रामख्यानी स्टेडियम है। इसका मेंटेनेंस पावर जनरेटिंग कंपनी करती है।

वर्जन -

बैतूल जिले में पांच स्टेडियम बनाने के लिए योजना है। प्रत्येक विधानसभा में एक स्टेडियम बनाया जाएगा। स्टेडियम के लिए जमीन तलाशी जा रही है। 7 एकड़ जमीन पर बनने वाले प्रत्येक स्टेडियम में इंडोर और आउटडोर गेम्स की व्यवस्था रहेगी।

- अरविंद इलियाजर, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी

खबरें और भी हैं...