- Hindi News
- मेरीकॉम, सरिता देवी आैर पूजा के पदक हुए पक्के
मेरीकॉम, सरिता देवी आैर पूजा के पदक हुए पक्के
ओलंपिककांस्य विजेता एमसी मेरीकॉम, एल. सरिता देवी और पूजा रानी ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंचियोन एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इन तीनों ने शानदार प्रदर्शन से तीन पदक पक्के कर लिए। पुरुष वपर्ग में भी देवेंद्रो सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
नतीजेये रहे: महिलावर्ग : एमसी मेरीकॉम (48-51किग्रा) विवि सी हेईजुआन (चीन) 39-37,39-37,39-37। सरिता देवी (57 किग्रा) विवि एर्डीन आेयुनगेरेल (मंगोलिया) 39-37,40-36,40-36, पूजा रानी विवि शेन डारा फ्लोरा (ताईवान) 40-36,40-36,39-37,(पुरुष वर्ग,प्रीक्वार्टर फाइनल) : एल.देवेंद्रो सिंह विवि बोनफोन लेसावोंग्सी (पहले ही राउंड में जीत गए)।