मरे ने जीता शेनजेन ओपन
ब्रिटेनके एंडी मरे ने पहले शेनजेन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। वर्ल्ड नंबर 11 मरे ने फाइनल में स्पेन के टॉमी राब्रेडो को 5-7, 7-6, 6-1 से हराया। मार्च 2013 में विंबलडन जीतने के बाद यह उनका पहला खिताब है। विंबलडन फाइनल में भी उन्होंने राब्रेडो को ही हराया था।मरे ने दूसरे सेट के टाइब्रेकर में 5 मैच पाइंट बचाते हुए वापसी की और आखिरी सेट जीतकर फाइनल में विजयी रहे। इससे वे वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर जाएंगे। साथ ही उन्होंने लंदन में इस साल नवंबर में होने वाले 8 शीर्ष खिलाड़ियों के एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए अपनी संभावनाएं बनाए रखी हैं। मरे अब चाइना ओपन और उसके बाद शंघाई मास्टर्स में खेलेंगे।
एंडी मरे ट्रॉफी ग्राउंड स्टाफ के साथ।
पेस-मात्कोवस्की को युगल खिताब
वहींक्वालालंपुर में भारत के लिएंडर पेस ने पोलैंड के अपने जोड़ीदार मार्सिन मात्कोवस्की के साथ मलेशियन ओपन में पुरुष युगल खिताब जीत लिया। चौथी वरीय इस जोड़ी ने दूसरे वरीय ब्रिटेन के जैमी मुरे और ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीर्स को 3-6, 7-6, 10-5 से हराया। मात्कोवस्की पेस के 98वें युगल पार्टनर हैं और उन्होंने 51 वर्षीय पेस के खाते में 54वां टूर खिताब जोड़ा। वर्ष 1997 के बाद पेस ने हर साल कम से कम एक एटीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीता है।