पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरीकॉम क्वार्टर फाइनल में

मेरीकॉम क्वार्टर फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओलिंपिक पदक विजेता और पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकॉम ने रिंग में शानदार वापसी करते हुए कोरिया की येजी किम को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराया। वे इस जीत के साथ फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। महिला वर्ग मेरीकॉम के साथ लैशराम सरिता देवी और पूजा रानी भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहीं। पुरुष वर्ग में मनदीप जांगड़ा गौरव विधूड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

मेरीकॉमने मारे करारे पंच : मेरीकॉमने अपने प्रशंसकों को कतई निराश नहीं किया और जबरदस्त पंचों तथा बेहतरीन डिफेंस के सहारे कोरियाई मुक्केबाज को पस्त कर दिया। तीनों जजों ने मेरीकॉम के पक्ष में फैसला दिया। इस मुकाबले में पहले जज ने 40-36, दूसरे जज ने 40-35 और तीसरे जज ने 40-34 अंकों से फैसला सुनाया। भारत की ही सरिता देवी का भी प्रदर्शन बेहतरीन रहा और उन्होंने उत्तर कोरियाई मुक्केबाज को शिकस्त दी। मुकाबले के चारों राउंड सरिता के पक्ष में रहे। पहले जज ने 40-36 दूसरे ने 40-36 और तीसरे ने 39-37 के स्कोर से सरिता के पक्ष में निर्णय लिया। महिला वर्ग के एक अन्य मुकाबले में पूजा रानी ने मंगोलिया की एडरेनेसेयोल को मिडिल वेट वर्ग में 3-0 से हराया।

मंदीपजांगड़ा गौरव जीते : पुरुषवर्ग में गौरव विधूड़ी ने नेपाल के प्रेम चौधरी को 30-27, 30-27, 30-27 के अंतर से पराजित कर अंतिम आठ में जगह बनाई जबकि मंदीप जांगड़ा ने चीन के लियू वेई को 29-28, 30-27, 28-29 से पराजित किया।

मुकाबले के बाद बेटे को दुलारती मेरीकॉम।