अमेरिका में बर्फ पर फिसली 60 गाड़ियां
पेंसिलवेनिया| अमेरिका में जारी बर्फबारी के बीच शनिवार को 60 से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक घायल हो गए। घटना फिलाडेल्फिया के पेंसलवेनिया में हुई। इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता कोरी एंजेल ने बताया कि सड़क पर फिसलन और कम रोशनी की वजह से यह दुर्घटना हुई। घायल राउल जॉर्डन ने कहा, ‘फिसलन और धुंध के कारण रास्ता सिर्फ सफेद नजर आ रहा था। ऐसे में जब गाड़ियों की रोशनी टकराईं तो कुछ समझ पाना मुश्किल हो गया और दर्जनों गाड़ियां िभड़ गईं।’