पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ..उसे बचा लेती तो शायद उसका भविष्य और बिगाड़ देती

..उसे बचा लेती तो शायद उसका भविष्य और बिगाड़ देती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला के बेटे का नाम जोअल एंटोनिओ ब्राउन है। पैसों की तंगी के कारण बीते हफ्ते मंगलवार को ब्राउन कैसलबेरी के एक स्टोर में गया जहां से उसने करीब 42 हजार रुपए (670 डॉलर) कीमत के सात वीडियो गेम कंसोल चुरा लिए। इन्हें उसने सेकेंड हैंड मार्केट में बेच दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से फोटो निकाले और पोस्टर बना कर फेसबुक पर पोस्ट किए। बुधवार रात ब्राउन की मां ने ऑफिस से लौटकर फेसबुक खोला। तभी इस पोस्टर पर उनकी निगाह पड़ी। मां की नजरों ने बेटे को धंुधली तस्वीरों में भी पहचान लिया। कमरे में झांका तो पाया कि ब्राउन वही जैकेट पहने सोया हुआ है। जो पोस्टर में दिखाए गए संदिग्ध ने पहनी है। इसके बाद ब्राउन की मां ने पुलिस को बुलाया।ब्राउन की मां के मुताबिक यह कदम कठिन था लेकिन उठाना जरूरी था। ऐसा नहीं करती तो खुद ही अपने बेटे का भविष्य और बिगाड़ देती।