पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लॉप \"हैप्पी एंडिंग’ के बाद फिर साथ सैफ दिनेश

फ्लॉप \"हैप्पी एंडिंग’ के बाद फिर साथ सैफ-दिनेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
eating time...: बदलापुरके प्रमोशन के लिए मुंबई-टू-पुणे सड़क का सफर करने के दौरान नवाजुद्दीन को समोसा खिलाते वरुण, दिनेश।

Âफिल्म का म्यूजिक दिनेश ने ही तैयार किया है। उन्होंने बताया, \\\"होमी और श्रीराम फिल्मों का म्यूजिक मुझ पर छोड़ देते हैं। बदलापुर में गाने बैकग्राउंड में हैं। जी करदा हमने डेढ़ घंटे में बनाया। मुझे म्यूजिक काम लगता ही नहीं है। कंपोजर प्रीतम और सचिन जिगर के साथ मेरी ट्यूनिंग आरामदायक है।

सलोनी अरोरा } भास्करनेटवर्क

इलुमिनाटीफिल्म्समें सैफ अली खान और उनके पार्टनर दिनेश विजान के बीच मतभेद की खबरें रहीं। सैफ की पिछली फिल्म \\\"हैप्पी एंडिंग’ पिटी, वहीं होमी के बैनर मैडॉक फिल्म्स की \\\"फाइंडिंग फैनी’ अपनी श्रेणी में सफल रही। खैर, कुछ समय बीतने के बाद दोनों फिर साथ रहे हैं। तय हुआ है कि इलुमिनाटी फिल्म्स में जो फिल्में बनेंगी, उसमें सैफ हीरो होंगे, दिनेश अपनी पसंद की फिल्में मैडॉक फिल्म्स में अन्य कलाकारों के साथ बना सकेंगे। 2015 के आखिर तक दिनेश कई फिल्में शुरू करेंगे। इनमें एक सैफ के लिए प्लान हुई है।

दिनेश ने बताया, \\\"सैफ के साथ फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। इस बार उन्हें हम अलग अवतार में इलुमिनाटी फिल्म्स तले लाएंगे।\\\' एक महीने की छुट्टी के बाद दिनेश अगले प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। उन्होंने बताया, \\\"दीपिका के साथ जो फिल्म हम शुरू करने वाले थे उसकी कहानी में कुछ काम बाकी है। साल के आखिर तक शुरू करने की योजना है। इसके निर्देशक होमी (अदजानिया) होंगे। गो गोवा गॉन-2 भी कतार में है और कहानी पर काम चल रहा है।\\\' छह महीने से दिनेश अपने निर्देशन की फिल्म पर भी काम कर रहे है। उन्होंने पुष्ट किया, \\\"इस साल सभी प्रोजेक्ट लगभग एक साथ शुरू होंगे। मैं अपने निर्देशन की फिल्म की कहानी सहयोगी लेखकों के साथ लिख रहा हूं। साल के दूसरे भाग में शूटिंग शुरू करूंगा।\\\'

उनकी \\\"बदलापुर’ 20 फरवरी को लग रही है। इसके बारे में दिनेश ने बताया, \\\"मैं अलग फिल्में बनाता रहा हूं। कहानी बहुत ही अलग हो तो बजट पर कंट्रोल जरूरी है। श्रीराम के साथ \\\"एजेंट विनोद\\\' बनाई थी इसलिए अगली फिल्म में उन्हीं का स्टाइल लाना चाहता था। उन्होंने कहानी सुनाई तो हमने बिना बदलाव उन्हीं के तरीके से फिल्म को प्लान किया।’