- Hindi News
- गोले की आग में ही राख किए एक दर्जन घुसपैठिए
गोले की आग में ही राख किए एक दर्जन घुसपैठिए
पहचान: इतनेशार्प कि घुप्प अंधेरे में मोर्टार से गोला दागकर पांच से दस सेकंड में 4 से 5 किमी दूर दुश्मन की पोस्ट नेस्तनाबूद कर देते हैं। महज दस मिनट लगते हैं और नई जगह मोर्टार खड़ी कर उसी टारगेट को हिट करने की खूबी। 5 सेकंड में दागते हैं 81 एमएम का गोला।
निशाना साधने में माहिर हैं ये दोनों जांबाज़।
गोले की आग में ही राख किए एक दर्जन घुसपैठिए
त्रिपुराफ्रंटियर की टीम के मेंबर संदीप चोकेकर नंदकुमार बताते हैं हम तीन साल पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर की पोस्ट पर तैनात थे। एक रात मोर्चे पर कुछ घुसपैठियों को तारबंदी के पास आते देखा। वे लश्कर तैय्यबा के दर्जन आतंकी थे। फायरिंग की, लेकिन वे नहीं रुके। तब हमने गोले दागे। पूरी रात ढाई सौ राउंड फायर किए। पाकिस्तान के फॉरवर्ड एरिया में आग लग गई। इसमें ही बारह घुसपैठिए मारे गए।
संदीप चोकेकर और नंद कुमार। फोटो- पूरण सिंह