पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रीमैच राेमांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडीज को हरा भारत ने पलटी बाजी

1983वर्ल्डकप के दौरान ग्रुप मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 34 रन से हराया। इसके बाद क्लाइव लॉयड की वेस्टइंडीज ने इस हार का बदला चुकाते हुए भारत को दूसरे ग्रुप मैच में 66 रनों से मात दी। लेकिन फाइनल में भारत ने दो बार के चैंपियन इंडीज को 43 रनों से हराकर खिताबी जीत हासिल की।

1975 : इंडीजने ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप मैच और फाइनल में दी मात।

1992: पाकने न्यूजीलैंड को राउंड रॉबिन सेमीफाइनल में हराया। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को राउंड रॉबिन सेमीफाइनल में मात दी।

1996: ग्रुपमैच सेमीफाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया।

1999: पाकने न्यूजीलैंड को ग्रुप मैच और सेमीफाइनल में हराया। ऑस्ट्रेलिया ने द. अफ्रीका को सुपर सिक्स में मात दी, सेमीफाइनल टाई रहा, लेकिन रन रेट से ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।

2003:ऑस्ट्रेलियाने श्रीलंका को सुपर सिक्स और सेमीफाइनल में हराया। भारत ने केन्या को सुपर सिक्स और सेमीफाइनल में पराजित किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ग्रुप के अलावा फाइनल में मात दी।

2007: श्रीलंकाने न्यूजीलैंड से सुपर-8 और सेमीफाइनल मुकाबला जीता। ऑस्ट्रेलिया ने द. अफ्रीका को ग्रुप और सेमीफाइनल मैच में हराया, इसके बाद उसने श्रीलंका को सुपर-8 और फाइनल में धूल चटाई।

2011: श्रीलंकाने न्यूजीलैंड से ग्रुप और सेमीफाइनल मैच जीता।

06 विश्वकप (1975) के किसी एक मैच में सबसे कम रन खर्च करने का रिकॉर्ड बिशन सिंह बेदी के नाम है ( 12-8-6-1)

06 दिन शेष

कंगारुओं ने इंडीज से लिया बदला

1996वर्ल्डकप के दौरान ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज ने चार विकेट से िशकस्त दी। यही दोनों टीमें सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने-सामने आईं। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने करीबी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 रन से हराकर बाजी मार ली।

पाक की चुनौती बेकार

1999वर्ल्डकप के ग्रुप मुकाबले में पाक ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से शिकस्त दी। ये दोनों टीमें फाइनल में फिर आमने-सामने हुईं। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी और चैंपियन बनी।