पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसी एक दीवार को दें भड़कीला रंग, घर को मिलेगा नया लुक

किसी एक दीवार को दें भड़कीला रंग, घर को मिलेगा नया लुक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगह कम हो, फिर भी घर का मुख्य दरवाजा लिविंग स्पेस से अलग दिख सकता है। पर्याप्त जगह होने पर वहां कई प्रयोग किए जा सकते हैं, जिससे अंदर प्रवेश करते ही खुशनुमा अहसास मिले। इसके अलावा हर सीजन में दीवार के रंग ताजा बने रहें, जानिए इसके कुछ टिप्स...

Ãघर के एंट्रेंस एरिया को खुशनुमा बनाए रखने के लिए क्या करें।

- घरों में कम जगह के कारण बाहर का दरवाजा अक्सर लिविंग रूम में खुलता है। इसे अलग दिखाने के लिए मेटल की बजाय पोर्सलेन हुक्स का इस्तेमाल करें। इसे दरवाजे के पीछे लगाएं। इसके बाद भी स्पेस बचे तो कोई कलाकृति वहां रख सकते हैं। यह पुराने जमाने में लोकप्रिय ट्री शेप्ड वुडन हैंगर जैसा कुछ हो सकता है। स्पेस की समस्या न हो तो दीवार के सहारे कैबिनेट रखें। इसमें वॉकिंग शूज और दूसरे सामान रख सकते हैं, जो सामने से नजर नहीं आएं। कैबिनेट के ऊपर ट्रे या ग्लास बाउल रखकर यह जगह चाबियों के लिए निश्चित हो सकती है। दीवार पर फ्रेम किया हुआ आइना भी लगा सकते हैं।

Ãदीवार के लिए ऐसा कौन-सा रंग है जो हर सीजन में फिट रहता है? रंगों में ताजगी बने रहे, इसके लिए क्या करना चाहिए।

- दीवारों को हर साल रंग करना न तो व्यावहारिक है, न ही आसान। लिविंग रूम में पेस्टल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर के इस हिस्से को फॉर्मल लुक मिलता है और बाकी दीवारों के लिए रंगों के चुनाव में आपके पास विकल्प ज्यादा होते हैं। पेस्टल्स ज्यादा स्पेस होने का अहसास दिलाते हैं और लिविंग रूम बड़ा दिखता है। मुझे मशरूम, ऑफ व्हाइट और एगशेल कलर बेहद पसंद हैं। कुछ अलग करना चाहती हैं तो किसी एक दीवार पर गहरे और भड़कीले रंग का इस्तेमाल करें। इस पर अपने आर्ट कलेक्शन या चुनिंदा तस्वीरों को सजाएं। बैकग्राउंड में ऑर्नेट लाइट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...