पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2020 तक हर तीन मोबाइल में से दो होंगे स्मार्टफोन

2020 तक हर तीन मोबाइल में से दो होंगे स्मार्टफोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुबई | वर्ष2020 तक दुनियाभर में हर तीन मोबाइल कनेक्शन में से दो स्मार्टफोन होंगे। जीएसएमए इंटेलिजेंस ने यह दावा अपनी एक रिपोर्ट में किया है। इसमें भारत को इस समय दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हाईटेक फोन वाला बाजार बताया गया है। \\\"स्मार्टफोन अनुमान और मान्यता 2007-2020’ नामक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आज दुनिया में हर तीन मोबाइल में से एक स्मार्टफोन है। अगले छह साल में इनकी संख्या तीन गुना से अधिक होकर छह अरब स्मार्टफोन तक पहुंच जाएगी। तब नौ अरब मोबाइल कनेक्शन में दो तिहाई कनेक्शन स्मार्टफोन के होंगे और बाकी में बेसिक फोन, फीचर फोन और डाटा टर्मिनल जैसे टैबलेट, डोंगल राउटर्स आदि की हिस्सेदारी होगी। जीएसएमए के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर ह्युन्मी यांग ने कहा स्मार्टफोन के लिहाज से 2011 में विकासशील देशों ने विकसित देशों को पीछे छोड़ दिया। अगले डेढ़ साल में एक अरब नए स्मार्टफोन कनेक्शन जुड़ने की संभावना है।

यांग के मुताबिक स्मार्टफोन ने ग्लोबल इनोवेशन की नई लहर पैदा की है। स्मार्टफोन से करोड़ों लोगों तक नई सेवाएं पहुंची हैं। हर तरह के कारोबारियों की क्षमता में इजाफा हुआ है। उपभोक्ताओं के हाथ में ये उपकरण जीवन स्तर में सुधार ला रहे हैं और उनका जीवन बदल रहे हैं।