पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘चंबल में स्टीमर चलाना है तो एक लाख रुपए भिजवाओ, बंटी वारंटी बोल रहा हूं’

‘चंबल में स्टीमर चलाना है तो एक लाख रुपए भिजवाओ, बंटी वारंटी बोल रहा हूं’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टीमर संचालक बोले- ऐसे किस-किसको बांटेंगे टेरर टैक्स

पुलिस मौके पर पहुंची तब चंबल पार हुए लोग।

भास्करसंवाददाता|सबलगढ़

एकलाख रुपए भिजवा दो, मैं पांचोली का बंटी रावत बोल रहा हूं। रुपए नहीं भिजवाए तो गोली मार दूंगा और चंबल के अटार घाट पर स्टीमर नहीं चलने दूंगा। तुझे जिससे शिकायत करना है उससे कर दे, एसडीओपी एसपी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यह धमकी पांच हजार रुपए के इनामी फरारी बदमाश बंटी रावत ने स्टीमर संचालक दीपू सिंघल विजय सिंह रावत को दी है।

फरारी बदमाश बंटी रावत रविवार से सोमवार तक सबलगढ़ निवासी दीपू सिंघल अलीपुरा निवासी विजय सिंह रावत के मोबाइल पर पांच बार धमकी दे चुका है। बंटी रावत ने रविवार को 51 हजार रुपए के टेरर टैक्स की मांग की। इसके बाद सोमवार को टेरर टैक्स बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया। सोमवार को बदमाश बंटी रावत ने चंबल के अटार घाट पर स्टीमर चला रहे मल्लाह कमलू रावत सहित अन्य मल्लाहों को भी धमकी दी है कि यदि उन्होंने चेतावनी के बाद भी स्टीमर चलाया तो उनकी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। फरारी बदमाश की धमकी के बाद मल्लाहों ने स्टीमर का संचालन बंद कर दिया।

^राजस्थान में तो कई बदमाश फरारी काट रहे हैं। उन पर इनाम भी घोषित है। एक बदमाश के मांगने पर उसे टेरर टैक्स दिया तो और भी सक्रिय हो जाएंगे। ऐसे किस-किस को पैसा बांटेंगे। दीपूसिंघल, पार्टनरस्टीमर, सबलगढ़।

डेढ़ साल से फरार है बंटी

>करौली जिले के मडरायल थाना क्षेत्र के पांचोली गांव का रहने वाला बंटी रावत मर्डर के एक केस में डेढ़ साल से फरार है।

> पुलिस अधीक्षक करौली ने इसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

> वारंटी बंटी रावत के खिलाफ थाना मडरायल में डकैत अमर सिंह के मर्डर का अपराध दर्ज है। डकैत की प|ी की रिपोर्ट पर से उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में बंटी के पिता सहित दो भाई ज्युडिशियल कस्टडी में हैं।

> बंटी रावत कुछ समय पहले तक किसी डकैत गैंग का सदस्य हुआ करता था लेकिन वर्तमान में वह 315 बोर की गन लेकर अकेला ही फरारी काट रहा है।

सोमवार को टैरर टैक्स मांगने की शिकायत करने एडीशनल एसपी के पास पहुंचे स्टीमर संचालक।

अटार घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़

इनदिनों नवदुर्गा महोत्सव चल रहा है। मुरैना, जौरा, कैलारस सबलगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालु़, मां कैलादेवी के दर्शन