- Hindi News
- नपा पर बिजली िबल के 1.10 करोड़ बकाया,स्ट्रीट लाइट बंद
नपा पर बिजली िबल के 1.10 करोड़ बकाया,स्ट्रीट लाइट बंद
रात के समय नगर के प्रमुख मार्ग अंधेरे में डूब जाते हैं लेकिन नगर पालिका ने प्रकाश की व्यवस्था के लिए कोई प्रयास नहीं किए।
भास्करसंवाददाता| सबलगढ़
नगरपालिका पर बिजली एरियर के एक करोड़ 10 लाख रुपए बकाया हैं। इसके चलते कस्बा की स्ट्रीट लाइट डेढ़ साल से बंद है। स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण सड़क मार्गों पर रात के समय अंधेरा रहता है। समस्या कैसे हल होगी इस पर स्थानीय प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
कस्बा का बेनीपुरा क्षेत्र स्थित खारा कुआं, गायत्री कॉॅलोनी चौराहा, खुटी चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा, चांदनी चौक, कटरा बाजार तिराहा, देवी मंदिर रोड, दाऊजी मंदिर रोड की स्ट्रीट लाइट बीते डेढ़ साल से बंद पड़ी है। रात को इन क्षेत्रों से गुजरने वाले लोगों को लुटने-पिटने का भय बना रहता है। उक्त इलाकों के वाशिंदे स्ट्रीट लाइट चालू कराने के लिए नगर पालिका में कई बार अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन समस्या चुनाव बाद भी हल होती नजर नहीं रही है। वार्ड 13 के पार्षद दीपक खटीक का कहना है कि नगर पालिका में पांच लाख रुपए कीमत की स्ट्रीट लाइट तीन माह पहले से खरीदी हुई रखी है लेकिन नगर के लोग फिर भी अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। वार्ड 10 की पार्षद मीरा सोनी कहती हैं कि पेयजल, सफाई प्रकाश देना, नगर पालिका के मूलभूत कर्तव्यों में शामिल है लेकिन डेढ़ साल बीत गया, नगर पालिका ने सबलगढ़ की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
1.10 करोड़ बकाया है
^नगरपालिका पर स्ट्रीट लाइट वाटर पंप के बिजली एरियर का एक करोड़ 10 लाख रुपए बकाया है। एरियर जमा कराने के लिए नगर पालिका के बिजली कनेक्शन समय-समय पर काटते रहे हैं। राहुलगौड़, जूनियरइंजीनियर बिजली कंपनी सबलगढ़
रनिंग बिल देने को तैयार
मुख्यनगर पालिका अधिकारी ताराचंद धूलिया का कहना है कि बिजली एरियर के एक करोड़ 10 लाख रुपए जमा करने के लिए परिषद के पास बजट नहीं है। परिषद ने दीवाली पर तीन लाख 60 हजार रुपए का बिल बिजली कंपनी को पे किया था। उस समय बिजली कंपनी ने चार दिन के लिए स्ट्रीट लाइट चालू की, बाद में फिर से सप्लाई कट कर दी है। मैंने बिजली कंपनी के डीई से कहा है कि नगर पालिका बिजली का रनिंग बिल हर महीने जमा करने को तैयार है इस आधार पर स्ट्रीट लाइट की बिजली सप्लाई चालू कर दी जाए लेकिन डीई इस बात पर तैयार नही है