पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच सचिवों ने राशि तो निकाली नहीं बनवाई बाउंड्रीवाल, अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई

सरपंच-सचिवों ने राशि तो निकाली नहीं बनवाई बाउंड्रीवाल, अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में संचालित मिडिल प्राइमरी स्कूलों में नहीं बनी बाउण्ड्रीवाल

भास्करसंवाददाता|रामपुरकलां

रामपुरक्षेत्र में आधा दर्जन ग्राम पंचायतों ने राज्य शासन द्वारा स्वीकृत मिडिल प्राइमरी स्कूलों का निर्माण नहीं कराया। जबकि स्कूल निर्माण के लिए साढ़े तीन साल पहले संबंधित ग्राम पंचायतों के खाते में राज्य शासन द्वारा सीधे तौर पर 18 लाख 37 हजार 500 रुपए भेजे गए थे। सर्वशिक्षा अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे अधिकारियों ने सरपंच-सचिव द्वारा समय पर स्कूल भवन निर्माण नहीं किए जाने की रिपोर्ट सबलगढ़ एसडीएम को सौंपी गई। कार्रवाई स्वरुप दोषी सरपंच-सचिव के खिलाफ उपयंत्री को वसूली करने के नोटिस भी जारी किए गए। लेकिन एक माह बाद भी उक्त सरपंच-सचिव से राशि वसूल हुई उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई हुई।

यहां बता दें कि ग्राम पंचायत बेरखेड़ा, गोबरा रामपुरकलां के मजरा-टोला गणेशपुरा, टेलरी, भवरेछा, गठियाना, जारौली में साढ़े तीन साल पहले राज्य शासन द्वारा वर्ष 2011-12 में स्कूल भवन निर्माण करने 18 लाख 37 हजार 500 रुपए की राशि भेजी गई थी। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी सरपंच-सचिव ने स्कूल भवन का निर्माण नहीं कराया। जबकि उन्होंने राज्य शासन द्वारा भेजी गई राशि पंचायत खाते से निकालकर खुर्द-बु़र्द कर दी है। वर्तमान में स्कूल भवन निर्माण नहीं होने से मिडिल स्कूल के छात्र प्राइमरी स्कूल के भवनों में बैठकर अध्ययन कर रहे हैं। उधर छात्र संख्या बढ़ने से प्राइमरी स्कूल के छात्रों को भी जगह के अभाव में कई तरह की परेशानी हो रही है।

रामपुरकलां। एक स्कूल भवन की नहीं हुई बाउंड्रीवाल।

एसडीएम स्तर पर होनी है कार्रवाई

जिनपंचायतों के सरपंच-सचिवों ने स्कूल भवन की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण समय-सीमा ने नहीं कराया तथा उन पर कितनी राशि बकाया है इसकी विस्तृत रिपोर्ट सबलगढ़ एसडीएम को सौंप दी गई है। आगामी कार्रवाई एसडीएम के स्तर पर ही की जाएगी।

खराब हो रहा है लाखों रुपए का मटेरियल

कुछगांव में सरपंच-सचिव द्वारा स्कूल भवन निर्माण के लिए नींव भरवाई गई। लेकिन स्ट्रक्चर खड़ा करने के बाद कक्षों का निर्माण किए बगैर ही काम बंद कर दिया। वर्तमान वहां बड़ी झाड़ियां उग रहीं हैं तथा गंदगी के ढेर लगे हैं। रख-रखाव के अभाव में स्कूल भवन निर्माण में लगाया गया मटेरियल खराब हो रहा है।

बंद रहा एसडीएम का