युवक ने फांसी लगाई
चिन्नोनीथाना क्षेत्र स्थित रामचंद्र के पुरा में रहने वाले युवक ने शुक्रवार की शाम खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रामचंद्र का पुरा निवासी विजय सिंह पुत्र गुंजन मल्लाह का अपनी प|ी से विवाद चला रहा था। इसी बात से परेशान होकर शुक्रवार के दिन खेरा गांव के हार में एक पेड़ पर फांसी लगा ली। गंभीर हालत में परिजन विजय को सबलगढ़ अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।