जंगल में पत्तियों में लगी आग, छोटे पेड़ भी जले
जंगल में पत्तियों में लगी आग, छोटे पेड़ भी जले
सारनी| स्टेट हाईवे के किनारे लगे जंगल रविवार को धूं-धूंकर जलने लगे। असामाजिक तत्वों ने पत्तियों में आग लगा दी। इससे आस-पास लगे छोटे पौधे भी झुलस गए। दोपहर में लगी आग खुदबखुद बुझ गई। वन विभाग को इसकी सूचना तक नहीं लगी। सारनी से बगडोना तक सड़क के एक ओर सागौन व अन्य पेड़ लगे हैं। पतझड़ में पत्तियां झड़ रही हैं। इससे जंगल में आग लग रही है। दो दिन पहले मठारदेव बाबा की पहाड़ी में भी आग लगी थी। हालांकि इसे बुझा लिया गया।
गर्मी के दिनों में लगातार जंगलों में आग लगती है।
फोटो- 3