कंपनी का हवाला 40 एमक्यूएम घट गई डेम की क्षमता
कंपनी का हवाला 40 एमक्यूएम घट गई डेम की क्षमता
सारनी में पॉवर प्लांट के लिए वर्ष 1967 में डेम बनकर तैयार हुआ था। तब इसकी क्षमता 110 मिलियन क्यूबिक मीटर थी। इसका उपयोग लगातार किया जा रहा है। उपयोग के 48 वर्ष हो गए हैं। इस दौरान डेम की क्षमता घटकर 70 एमक्यूएम रह गई है। नगर पालिका ने जब कंपनी से पानी की मांग की तो पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने इसी बात का हवाला दिया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सिल्ट (गाद) जमा होने के कारण डेम की भराव क्षमता कम हो रही है। हालांकि समय-समय पर ड्रेसिंग कर राख बाहर निकाली जाती है, लेकिन क्षमता तो प्रभावित हुई है। दूसरा बड़ा कारण यह है कि कंपनी ने सारनी में 660 मेगावाट की दो इकाइयां भी प्रस्तावित की है। यानी आने वाले दिनों में पानी की जरूरत बढ़ेगी। कुल मिलाकर कंपनी ने पानी देने से इंकार कर दिया।