रैकी के जरिए सिखाएंगे उपचार करना
सारनी| रैकी के जरिए असाध्य बीमारियों के उपचार और बचाव के तरीके बताए जाएंगे। शहर के जैन मंदिर में रैकी प्रशिक्षण शिविर लगेगा। 20 व 21 फरवरी को होने वाले शिविर को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें दिव्य दर्शन योग समाधि संस्थान ओंकारेश्वर के गुरुदेव डॉ. अपूर्व शर्मा क्रियाएं सिखाएंगे। समिति के दिलीप बारस्कर, शब्बीर बेदी, नागेश्वर राव, अभय महतो, राजबलि, एचएस पुरवैया शिविर में स्पर्श चिकित्सा पद्धति से उपचार के तरीके सिखाए जाएंगे। रैकी से आनंद, उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का शरीर में संचार करने का तरीका भी बताया जाएगा। ध्यान की महत्वता, ध्यान पद्धति एवं ध्यान की क्रिया सिखाने का कार्य भी किया जाएगा।