पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर पालिका के भूमिपूजन कार्यक्रम का कर दिया राजनीतिकरण : कांग्रेस

नगर पालिका के भूमिपूजन कार्यक्रम का कर दिया राजनीतिकरण : कांग्रेस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| नपा में हुए मैराथन भूमिपूजन पर कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की। कांग्रेस के जिला महामंत्री मो. इलियास और ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे ने भूमिपूजन कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा नगर पालिका से संबंधित जनप्रतिनिधि ही भूमिपूजन में शामिल किए जाने चाहिए थे, लेकिन विधायक व भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधियों की भीड़ में सारा कार्यक्रम दब गया। उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद और पीआईसी की बैठक में पारित कार्य नगर पालिका निधि से पूरे होते हैं। विधायक निधि से होने वाले कार्यों में केवल विधायक को यहां उपस्थित रहना चाहिए। उन्होंने कहा भूमिपूजन कार्यक्रम में सभी वार्डों के पार्षदों और नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित किया जाना चाहिए। मगर, ऐसा नहीं किया गया। चंद भाजपा के नेताओं को बुलाकर भूमिपूजन कर लिया गया। उन्होंने कहा विधायक ने वार्ड 1, 2, 4 और 5 के लोगों को आज तक पानी उपलब्ध नहीं कराया।







नगर पालिका के अधिकारी भी नियमों को ताक पर रखकर भूमिपूजन आदि कार्यक्रम करवा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...