पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारनी| शहरमें उड़ती धूल से परेशानी बढ़ गई है। यहां

सारनी| शहरमें उड़ती धूल से परेशानी बढ़ गई है। यहां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| शहरमें उड़ती धूल से परेशानी बढ़ गई है। यहां के बगडोना क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण लोग धूल से परेशान हैं। मगर, निर्माण कंपनी पानी का छिड़काव नहीं कर रही है। इससे बेहद परेशानी हो रही है। लोगों की दुकान के भीतर रखा सामान भी खराब हो रहा है। मगर, कंपनी का इस ओर ध्यान नहीं है। क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि टू लेन सड़क के निर्माण के तहत यहां सीसी सड़क बन रही है। सड़क का काम तेज गति से तो चल रहा है, लेकिन इस पर पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। मिट्टी और गिट्टी के उड़ने से परेशानी बढ़ गई है।

सारनी के बगडोना में धूल उड़ने से परेशानी होती है।

उड़ती धूल से परेशान हो रहे लोग, कंपनी नहीं दे रही ध्यान