- Hindi News
- आज निकलेगी साईं की पालकी जयंती समारोह का होगा समापन
आज निकलेगी साईं की पालकी जयंती समारोह का होगा समापन
सारनी| श्रीसाईं मंदिर में चल रहे साईं जयंती समारोह का शनिवार को समापन होगा। इस दौरान साईंनाथ की पालकी शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। हवन के बाद भंडारे के साथ जयंती समारोह का समापन होगा। इसे लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही है। मठारदेव बाबा मंदिर के पास स्थित श्री साईं धाम में साईं जयंती समारोह 20 सितंबर से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को भी पाल समाज भजन मंडल ने अपनी प्रस्तुति दी। समापन मौके पर शनिवार को सुबह 5 बजे सभी भक्तगणों द्वारा साईंनाथ का अभिषेक किया जाएगा। 5.20 बजे श्री सत्य साईं सेव समिति द्वारा संकीर्तन निकाला जाएगा। सुबह 6.30 से 7.30 तक श्री गजानन महाराज सेवा मंडल के सदस्य श्री गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ करेंगे। श्री ब्रह्म चैतन्य उपासना केंद्र सारनी की ओर से सुबह 8.30 बजे तक उपासना होगी। सुबह 9 बजे से हवन होगा। दोपहर 12.30 बजे मध्याह्न आरती होगी। शाम 4 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को को 7.30 बजे से महामंगल आरती होगी। रात को श्री मठारदेव बाबा म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य भजनों की प्रस्तुति देंगे।
श्री साईं बाबा मंदिर प्रबंधक संस्था साईं सेवा धाम सारनी के सदस्यों ने भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
फोटो- 2