सुबह 4 बजे तक चली कव्वाली
सुबह 4 बजे तक चली कव्वाली
सारनी| शहरकी रामरख्यानी स्टेडियम में शनिवार रात को कव्वाली का जंगी मुकाबला हुआ। इसमें मुंबई से आए कलाकारों ने सुबह 4 बजे तक कव्वाली पेश की। रात 9.30 बजे कव्वाली का मुकाबला शुरू हुआ। शुरुआत में मुंबई से आए एजाज जानी और टीम ने राष्ट्रभक्ति और देवी की कव्वाली सुनाई। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे मुकाबला शुरू हुआ। इसमें मुंबई की ही कव्वाला रूबी ताज ने कव्वाली प्रस्तुत की।